थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एयरपोर्ट पर भारत के 200 लोग गुरुवार शाम से फंसे हैं। वे एअर इंडिया की फ्लाइट से भारत लौट रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रनवे से वापस आ गई। यात्रियों में कई मध्य प्रदेश के भी हैं। उनका कहना है कि एअर इंडिया ने न तो फ्लाइट कैंसिल की और न ही रिफंड किया। एअर इंडिया ने शुक्रवार शाम 7.15 बजे फ्लाइट रवाना होने की बात कही। रात 8 बजे तक फ्लाइट नहीं उड़ी थी। हालांकि बोर्डिंग शुरू हो गई है। इससे पहले कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से भारत लौट आए हैं। शाम 4 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे यात्री यात्रियों ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे ही एयरपोर्ट पहुंचे थे। 28 घंटे से सिर्फ इंतजार ही कर रहे हैं…
Read More
बैंकॉक एयरपोर्ट पर 28 घंटे से फंसे 200 भारतीय:एअर इंडिया की फ्लाइट से वापस लौटना था; तकनीकी खराबी आई
