कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज (21 अगस्त) सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद है। इसका असर हर जगह देखने को मिल रहा है। बसों के पहिए थम गए हैं। बाजारों के साथ स्कूल भी बंद हैं। मोहाली में खरड़ चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया गया है। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस हो गई। पठानकोट और लुधियाना में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। मोर्चा सजा पूरी होने के बाद भी जेल में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग कर रहा है। पंजाब बंद के PHOTOS… क्या-क्या बंद रहेगा…
Read More