केंद्र की मोदी सरकार के पूरे मंत्रिपरिषद के चिंतन शिविर में गुरुवार को सरकारी योजनाओं की 100% पहुंच पर बात हुई। मंत्रियों ने योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाने और लोगों की भलाई के कामों की जानकारी लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर बात की। मोदी ने हर समूह से बातचीत की लगातार दूसरे दिन मंत्री आठ समूहों में बंटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर समूह से बातचीत की और सभी मंत्रियों को संबोधित भी किया। सरकार की करीब 40-45 कल्याणकारी योजनाएं हैं। बैठक में इन सभी योजनाओं को वास्तविक लाभार्थियों तक 100% पहुंचाने के तरीकों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। आने वाले दिनों में जनता से प्रभावी संवाद पर सरकार जोर देगी। पहले दिन शासन और सुधारों पर चर्चा सूत्रों के मुताबिक…
Read More
मोदी सरकार का चिंतन शिविर, लोगों से संवाद बनाएं:पीएम ने योजनाओं का पूरा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का मंत्र दिया, 8-8 के ग्रुप में बात की
