केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बुधवार रात यूथ कांग्रेस और SFI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। घटना केरल यूनिवर्सिटी के पास बॉयज हॉस्टल के बाहर हुई। यूथ कांग्रेस चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाल रही थी। मार्च के हॉस्टल के सामने पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया और जलती हुई मशालें भी फेंकी गईं। इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हॉस्टल की तरफ बढ़े और विवाद बढ़ गया। मामला पास के यूनिवर्सिटी कॉलेज कैंपस तक भी पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कई बार आंसू गैस छोड़ी गई। पुलिस हॉस्टल कैंपस में भी हुई। वहां मौजूद छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालात काबू करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। हिंसा की 3 तस्वीरें… दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए SFI के प्रदेश सचिव पीएस संजीव ने आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल की तरफ डंडे…
Read More