नए संसद भवन में स्थापित सेंगोल को बनाने वाले ज्वैलर्स थिरु वुम्मिडी एथिराज का बुधवार को चेन्नई में निधन हो गया। वे 99 साल के थे। एथिराज ने ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह सेंगोल 1947 में देश की आजादी के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया था। आजादी के बाद सेंगोल प्रयागराज के इलाहाबाद म्यूजियम की नेहरू गैलरी में रखा गया था। वहां इसकी पहचान नेहरू को उपहार में मिली सुनहरी छड़ी के रूप में दर्ज थी। 2018 तक एथिराज का परिवार भी सेंगोल से अनजान रहा। उन्हें एक आर्टिकल से इसके बारे में जानकरी मिली। 28 मई 2023 को पीएम मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया। 1…
Read More