NEET-UG में गड़बड़ी को लेकर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आद सुनवाई होनी है। इससे एक दिन पहले केंद्र और NTA ने बुधवार (10 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दायर किए। केंद्र ने अपने एफिडेविट बताया कि NEET काउंसलिंग जुलाई के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी। काउंसलिंग चार राउंड में की जाएगी। केंद्र ने कहा कि IIT मद्रास ने NEET-UG के रिजल्ट का डेटा विश्लेषण किया है। इसके अनुसार परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली के सबूत नहीं मिले हैं। न ही किसी एक एरिया के उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाया गया है। इसलिए हम दोबारा परीक्षा नहीं करवाना चाहते। सरकार ने कहा कि बेबुनियाद शक के आधार पर रिटेस्ट करवाने से लगभग 24 लाख छात्रों पर बोझ पड़ेगा…
Read More