छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है। वहीं मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान घायल हुए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटिल महाराष्ट्र की C-60 फोर्स के जवान हैं। उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है। उन्हें हेलिकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कांकेर के पंखाजूर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में हुई है। गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और C-60 के जवान सुबह करीब 10 बजे सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच झारावंडी थाना क्षेत्र के जंगल में दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच नक्सलियों से सामना हो गया। 12 से 15 नक्सलियों के मौजूद होने की मिली थी सूचना जानकारी के मुताबिक…
Read More
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़…12 नक्सली ढेर:सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल; AK-47, इंसास के साथ ऑटोमैटिक हथियार बरामद
