दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में मंगलवार (30 जुलाई) को स्वाति मालीवाल केस की सुनवाई होगी। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व PA बिभव कुमार पर स्वाति के साथ बदसलूकी का आरोप है। घटना 13 मई को हुई थी। दिल्ली पुलिस ने बिभव को 18 मई को गिरफ्तार किया था। तब से वे जेल में हैं। दिल्ली की एक अदालत ने 7 जुलाई को बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ाई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 16 जुलाई को बिभव कुमार के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी थी। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि 30 जुलाई को बिभव कुमार को पेश किया जाए। उससे पहले 12 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी…
Read More
तीस हजारी कोर्ट में आज स्वाति मालीवाल केस की सुनवाई:बिभव कुमार के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट; 13 मई को गिरफ्तार हुए थे
