सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (7 अगस्त) को PMLA से जुड़े एक मामले की सुनवाई की। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस दीपांकर दत्ता ने ED से कहा कि PMLA के 5 हजार मामलों में केवल 40 में दोष साबित हुए हैं। आपको (ED) केवल गवाहों के बयानों पर निर्भर रहने के बजाय साइंटिफिक सबूत जुटाने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट छत्तीसगढ़ के व्यापारी सुनील कुमार अग्रवाल से जुड़े PMLA मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनील को कोयला ट्रांसपोर्ट के लिए लेवी टैक्स देने के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मई में कोर्ट ने सुनील को जमानत भी दी थी। स्पेशल लीव पिटिशन पर सुनवाई करते हुए बेंच ने ED से पूछा कि क्या PMLA की धारा 19 के तहत सुनील की गिरफ्तारी सही है। बेंच ने अपने आदेश में स्पेशल लीव पिटिशन का निपटारा किया। साथ ही कहा कि सुनील अग्रवाल ने जमानत देने मांगी थी…
Read More
सुप्रीम कोर्ट ने ED को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फटकारा:कहा
