मुंबई के वर्ली इलाके में BMW कार से एक कपल को टक्कर मारने वाले मिहिर शाह की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई है। इस जांच रिपोर्ट के मुताबिक मिहिर के ब्लड और यूरिन में शराब के कोई सैम्पल नहीं मिले हैं। जो पुलिस के उस दावे को खारिज करती है जिसमें कहा गया था कि हादसे के वक्त आरोपी मिहिर ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। सूत्रो के मुताबिक इस फॉरेंसिक रिपोर्ट के लिए सैंपल घटना के तीन दिन बाद लिए गए थे। जबकि शराब पीने के 24 घंटे के भीतर यदि सैंपल ले लिए जाते हैं तब ही खून में अल्कोहल की मौजूदगी का पता चल सकता है। मिहिर और उसके दोस्तों ने पब में व्हिस्की ऑर्डर की थी
घटना पिछले महीने 7 जुलाई (रविवार) को हुई थी। मिहिर और उसके दोस्त शनिवार-रविवार को देर रात 1.30 बजे पब से निकले थे। सुबह करीब 5:30 बजे वर्ली इलाके में मिहिर शाह ने BMW कार से एक कपल को टक्कर मार दी। इसमें 45 साल की महिला कावेरी नखवा की मौत हो गई। हादसे में घायल महिला के पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। एक्साइज अधिकारियों ने बताया था कि मिहिर और उसके दोस्त जिस पब से शराब पीकर बाहर निकले थे। उसके बिल से पता चला था कि मिहिर शाह और उसके दो दोस्तों ने उस दिन बार में व्हिस्की के 12 बड़े पैग ऑर्डर किए थे। यानी एक युवक ने लगभग चार पैग पिए थे। शराब की इतनी मात्रा किसी को आठ घंटे तक नशे में रख सकती है। पब मैनेजमेंट ने मिहिर पर गलत आईडी दिखाकर शराब पीने का आरोप भी लगाया था। मिहिर शाह ने उन्हें जो पहचान पत्र दिखाया…
Read More