साल 2012: सुरंग की खुदाई का काम चल रहा था। कर्मचारी लंच कर रहे थे। अचानक तेज आवाज आई। कर्मचारी खाना छोड़कर दौड़कर वहां पहुंचे। हर तरफ मिट्टी ही मिट्टी। जेसीबी और एलएनटी मशीन गायब थी। पांच दिन तक लगकर मजदूरों ने मिट्टी हटाई तो जेसीबी और एलएनटी दबी हुई मिली। साल 2014: इतनी बारिश हुई कि सुरंग का काम दो साल तक रोकना पड़ा। 2016 में दोबारा काम शुरू हुआ तो सिर्फ पानी निकालने में 2 महीने लग गए। ट्रैक ऐसा है कि ट्रेन कुछ वक्त जमीन से 75 फीट नीचे और कुछ वक्त 75 फीट ऊपर चलती है। ऐसी ही कई चुनौतियों का सामना करके तैयार हुई है दौसा से गंगापुर सिटी रेलवे लाइन के बीच सवा 2 किमी लंबी (डिडवाना से इंदावा) सुरंग। पहाड़ काटकर सुरंग बनाने में 14 और रेलवे ट्रैक तैयार करने में 28 साल लग गए। राजस्थान की सबसे लंबी सुरंग की पूरी रिपोर्ट पढ़िए… दौसा के पूर्व सांसद राजेश पायलट ने लोगों को लालसोट से जयपुर और गंगापुर सिटी रेलवे लाइन का सपना दिखाया था। दौसा से गंगापुर सिटी तक रेलवे लाइन की 95 किलोमीटर की दूरी है। रेलवे लाइन का सर्वे 1996 में हुआ था। ट्रैक चालू करने में सबसे बड़ी समस्या थी- दौसा से आगे डीडवाना में अरावली की पहाड़ियां। इन पहाड़ियों से 8 किलोमीटर रास्ते को काट कर रेलवे ट्रैक बनाना बड़ी चुनौती थी। सर्वे के बाद रेलवे लाइन बनाकर चालू करने में पूरे 28 साल लग गए। जल्द ही अब इस रूट को इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकरण) किया जाएगा। टनल बनाने के दौरान कई अड़चनें आईं
डीडवाना और लालसोट (दौसा) के बीच टनल का शिलान्यास 9 फरवरी 2010 में हुआ। टेंडर प्रक्रिया जारी कर काम शुरू किया गया। वालेचा कंस्ट्रक्शन को टेंडर दिया गया था। कंपनी ने काम शुरू करवा दिया। वालेचा ने काम शुरू करने के बाद एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी को आगे काम करने का सबटेंडर दे दिया था। वालेचा कंपनी ने 2014 तक टनल का काम किया। कंपनी के पास फंड की काफी दिक्कतें होने लगी। तब रेलवे ने कंपनी को टर्मिनेट कर दिया। टनल का काम रोक दिया गया था। रेलवे अधिकारियों का कहना था कि वालेचा कंपनी से काम नहीं हो पा रहा था। ऐसे में नए सिरे से टेंडर जारी किया गया था। इतनी मिट्टी ढही कि जेसीबी दब गई
टनल में काम करना काफी मुश्किल था। 2012 में कर्मचारियों का लंच टाइम था। नीचे जेसीबी और एलएनटी मशीनें खड़ी थीं। अचानक मिट्टी भरभरा कर गिर गई। मजदूर आवाज सुनकर दौड़कर आए। जेसीबी और एलएनटी मशीन कहीं दिखाई नहीं दी। 5 दिन लगे मिट्टी हटाने में…
Read More
पहाड़ काटकर बनाई रेलवे सुरंग, 14 साल लग गए:कभी फंड की किल्लत, कभी बारिश बनी परेशानी, आधा ट्रैक जमीन से 7
