जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा की बैठक जारी है। जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना, जुगल किशोर, अशोक कौल और तरुण चुघ बैठक में शामिल होने पार्टी चीफ जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी हाईकमान की जम्मू-कश्मीर के शीर्ष नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर फाइनल चर्चा हो रही है। भाजपा जल्द ही विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। इससे पहले 18 अगस्त को भाजपा की जम्मू में बैठक हुई थी। इसमें पार्टी ने जम्मू में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि कश्मीर में कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन कर सकते हैं। JK अपनी पार्टी नेता जुल्फकार अली भाजपा शामिल
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फकार अली चुनाव से ठीक पहले 18 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए। पेशे से वकील रहे जुल्फकार ने 2008 और 2014 के विधानसभा चुनावों में PDP के टिकट पर राजौरी जिले की दरहाल विधानसभा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 2015 से 2018 तक वे महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली PDP-BJP गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। रविंदर रैना ने कहा कि जुल्फकार जम्मू-कश्मीर के बड़े नेता हैं। हम उनका भाजपा में स्वागत करते हैं। उनके शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में होगी वोटिंग
इलेक्शन कमीशन ने 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। राज्य में तीन फेज में वोटिंग होगी। यहां विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 है। चुनाव आयोग के मुताबिक…
Read More
