मणिपुर के इंफाल में हाल ही में हुए ड्रोन हमलों के विरोध में हजारों लोग रविवार देर रात सड़क पर प्रदर्शन के लिए निकले। टिडिम रोड पर 3 किलोमीटर तक मार्च के बाद प्रदर्शनकारी राजभवन और CM हाउस तक पहुंच गए। इसके बाद मणिपुर पुलिस और सुरक्षाबलों ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोका। कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। लोगों ने कहा- ड्रोन हमलों को रोकने में राज्य सरकार और पुलिस विफल रही है। उन्होंने DGP को हटाने की भी मांग की। मणिपुर में मई 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। बीते 7 दिनों से हिंसा बढ़ गई है। इसमें 8 लोगों की मौत हुई है। 15 से ज्यादा घायल हैं। हाल ही में मणिपुर में ड्रोन से भी हमले हुए हैं। इनमें 2 लोगों की मौत हुई है। मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाएं…
Read More
