हरियाणा में भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 3 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस लिस्ट में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत को झटका लगा है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा का टिकट काट दिया गया है। इससे पहले, भाजपा ने 2 लिस्टों में 87 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। राज्य में 90 विधानसभा सीट के लिए सिंगल फेज में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। लिस्ट की खास बातें महेंद्रगढ़ से खट्‌टर के करीबी को टिकट
राव इंद्रजीत सिंह से दोस्ती एक बार फिर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा को भारी पड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी और भाजपा संगठन के पुराने कार्यकर्ता कंवर सिंह को भाजपा ने महेंद्रगढ़ से टिकट दिया है। ये पूर्व में जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राव इंद्रजीत सिंह और मनोहर लाल खट्‌टर के बीच के रिश्तों की खटास जगजाहिर है। टिकट कटने की संभावनाओं के बीच बुधवार शाम केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह खुद रामबिलास शर्मा के घर पहुंचे थे। यहां ना केवल राव इंद्रजीत सिंह ने रामबिलास को बेइज्जत करने का जिक्र किया…
Read More