प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअली तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर और मौसम व जलवायु रिसर्च के लिए एक हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम लॉन्च किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि कोई देश तभी बड़ी उपलब्धियों पर निशाना लगा सकता है, जब उसका विजन बड़ा हो। तकनीक को अपग्रेड करने का काम गरीबों को सशक्त बनाने के लिए किया जाना चाहिए। पीएम ने कहा कि आज का भारत संभावनाओं के अनंत आसमान में नई राहें गढ़ रहा है। हमारी सरकार ने यह सुनश्चित करने के लिए कदम उठाए है कि तकनीक का फायदा आम आदमी को मिले। ये सुपरकंप्यूटर भारत के नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत तैयार किए गए हैं। इनकी लागत 130 करोड़ रुपए है। यह स्वदेशी सुपरकंप्यूटर अत्याधुनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तकनीकों से लैस है। इसके ज्यादातर पार्ट्स भारत में बनाए और असेंबल किए गए हैं। परम रुद्र सुपरकंप्यूटर से जुड़ी खास बातें… यह परियोजना नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) का हिस्सा है…
Read More