NEET-UG परीक्षा पेपर लीक मामले में CBI ने तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पटना की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में दायर की गई है, जिसमें 21 आरोपियों के नाम शामिल हैं। CBI ने आरोप लगाया है कि पेपर्स से भरे ट्रंक 5 मई की सुबह हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में पहुंचाए गए और एक कंट्रोल रूम में रखे गए। ट्रंक पहुंचने के तुरंत बाद स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और डिप्टी प्रिंसीपल इम्तियाज आलम ने मास्टरमाइंड पंकज कुमार को रूम में प्रवेश करने की इजाजत दी। जहां ट्रंक रखे गए थे। 4 मई 2024 को नीट पेपर लीक मामले की शुरुआत झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से हुई थी। इसके बाद यह मामला सीबीआई तक पहुंचा। अपनी चार्जशीट में सीबीआइ ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को भी आरोपी बनाया था। इस मामले में अभी तक 48 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आज की अन्य बड़ी खबरें…
Read More
भास्कर अपडेट्स:NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की तीसरी चार्जशीट, 21 आरोपियों के नाम
