लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और उनके साथियों को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं दी। सोनम ने रविवार सुबह x पोस्ट में कहा- एक और अस्वीकृति, एक और निराशा। आखिरकार आज सुबह हमें विरोध प्रदर्शन के लिए आधिकारिक रूप से तय स्थान के लिए ये अस्वीकृति पत्र मिला। सोनम ने कहा- हम एक औपचारिक जगह पर शांतिपूर्ण तरीके से अनशन करना चाहते थे। लेकिन बीते 2-3 दिन से ऐसी कोई जगह हमें नहीं दी गई है। लद्दाख भवन में हमें डिटेन करके रखा गया है। हम यहीं से अनशन कर रहे हैं। सोनम ने कहा- हमारे सारे सैकड़ों लोग लेह से दिल्ली चलकर आए हैं। इनमें महिलाएं…
Read More