TMC नेता महुआ मोइत्रा के कोलकाता स्थित घर और अन्य ठिकानों पर CBI ने शनिवार (23 मार्च) को छापा मारा। कैश फॉर क्वेरी केस को लेकर CBI की टीम उनके घर पर सर्चिंग कर रही है। इसी केस में महुआ की 8 दिसंबर 2023 को सांसदी गई थी। महुआ पर आरोप है कि उन्होंने संसद में पैसे लेकर सवाल पूछे थे। इस केस में CBI ने भी उनके खिलाफ 21 मार्च को FIR भी दर्ज कर ली है। महुआ ने 2016 में पहला चुनाव पश्चिम बंगाल के करीम नगर विधानसभा से जीता था। 2019 में वे TMC के टिकट पर कृष्णानगर से लोकसभा चुनाव लड़ी और जीती थीं। आज की अन्य बड़ी खबरें…
Read More
भास्कर अपडेट्स:TMC नेता महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर CBI का छापा, कैश फॉर क्वेरी केस में सर्चिंग जारी
