आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल शनिवार को दिल्ली CM आवास पहुंची। मालीवाल अपने साथ बोतल में काला पानी लेकर पहुंचीं थीं। उन्होंने घर के बाहर पानी को छिड़का और बोतल गेट के पास रख दी। मालीवाल ने कहा- यह वही काला पानी है जो दिल्ली की जनता पी रही है। उन्हें (सीएम) कोई शर्म नहीं है। क्या दिल्ली में रहने वाले ये दूषित पानी पिएंगे। ये दिल्ली सरकार की नल से कोका-कोला की स्कीम है। मैंने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है कि ये तो बस एक सैंपल था। अगर 15 दिन के अंदर वो पूरी दिल्ली की पानी सप्लाई ठीक नहीं करती हैं तो मैं एक पूरा टैंकर भर पानी लेकर आऊंगी। मालीवाल बोलीं- सीएम इस काले पानी से नहाएं…
Read More