हिमाचल प्रदेश में बद्दी की SP इल्मा अफरोज इन दिनों सुर्खियों में है। IPS अधिकारी इल्मा अफरोज का कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी से टकराव चल रहा था। हालांकि वह नहीं झुकीं और अचानक अपना सरकारी आवास खाली कर मां के साथ चली गईं। वह अपना चार्ज भी ASP को देकर चली गईं। इल्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक इल्मा ने विधायक की पत्नियों की गाड़ियों के चालान काटे थे। इसके अलावा एक स्क्रैप कारोबारी के केस में भी उन पर दबाव बनाया जा रहा था। वह पिछले बुधवार को वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के DC-SP के साथ संवाद कार्यक्रम के लिए शिमला आई थीं। यहां उनकी मुलाकात सत्ताधारी नेताओं और पुलिस अधिकारियों से हुई। अचानक वह बुधवार को ही वापस लौट आईं और छुट्‌टी लेकर चली गईं। उन्होंने रात में ही बद्दी स्थित अपने सरकारी आवास से सामान समेटा और गुरुवार सुबह मां के साथ रवाना हो गईं। विधायक से टकराव की 2 वजहें 1…
Read More