झालावाड़ के भवानी मंडी में झगड़े के बाद दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों को डंपर से कुचल दिया। जानकारी के अनुसार पगरिया थाना क्षेत्र के बिन्नायगा फंटे गांव में देर रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन रिपोर्ट दर्ज कराने निकले थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर डंपर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पगरिया सहित डग व मिश्रोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। एडिशनल एसपी ने बताया कि हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। इन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। (खबर अपडेट की जा रही है…
Read More