बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल की मंडी सीट से BJP सांसद कंगना रनोट के खिलाफ दायर याचिका में आज मंगलवार को आगरा कोर्ट में सुनवाई हुई। कंगना के खिलाफ दायर मामले में स्पेशल कोर्ट MP-MLA अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बयान दर्ज किए गए। रामशंकर शर्मा ने बताया- कोर्ट ने कंगना रनोट को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। कहा गया है कि इस मामले में कंगना अपना पक्ष रखें। एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने स्पेशल कोर्ट MP-MLA में कंगना के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और राष्ट्र अपमान का आरोप लगाते हुए 13 सितंबर को याचिका दाखिल की थी। आगरा में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने याचिका में आरोप लगाते हुए कहा- कंगना ने धरने पर बैठे लाखों किसानों पर अभद्र टिप्पणी की। उन्हें हत्यारा और बलात्कारी करार दिया। यही नहीं…
Read More