हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में साउथ इंडियन फिल्म पुष्पा-2 के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही गई है। पुलिस ने अभी इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है। इस मामले के जांच अधिकारी गौतम कुमार का कहना है कि अभी शिकायत आई है। उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह शिकायत हिसार के जुगलान निवासी कुलदीप कुमार ने दर्ज कराई है। कुलदीप ने कहा है कि पैसों की खातिर जानबूझकर एक धर्म विशेष का अपमान करने की कोशिश की जा रही है। कुलदीप ने कहा कि अगर फिल्म इसी तरह चलती रही तो वह इसे हिसार (हरियाणा) में रिलीज नहीं होने देंगे। कुलदीप की ओर से थाने में दी शिकायत…
Read More