पंजाब की 4 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। 20 नवंबर को वोटिंग के बाद भास्कर रिपोर्टर्स ने जो अनुमान लगाया था, वह सटीक साबित हुआ। हमने बताया था कि वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से आम आदमी पार्टी (AAP) को फायदा होगा। इस उपचुनाव में 4 में से 2 से 3 सीटों पर AAP जीत सकती है। रिजल्ट भी कुछ ऐसा ही आया और आप ने 3 सीटें जीती। हमने कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान बताया था। रिजल्ट में कांग्रेस ने एक सीट जीती है। हमने बताया था कि भाजपा किसी भी सीट पर फाइट में नहीं है। रिजल्ट में भाजपा सभी चारों सीटों पर दूसरे नंबर पर भी नहीं रही। भास्कर के अनुमान की 4 अहम बातें…
Read More