नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि फ्रांस के साथ नेवी वैरिएंट वाले 26 राफेल-M (मरीन) की डील फाइनल होने वाली है। इसके साथ ही 3 स्कॉर्पीन सबमरीन की डील पर भी बातचीत लास्ट स्टेज में है। जनवरी 2025 तक डील पक्की होने की संभावना है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले 10 सालों में भारतीय नौसेना में 96 जहाज और पनडुब्बियां शामिल की जाएंगी। 62 जहाज और एक सबमरीन अभी अंडर कंस्ट्रक्शन हैं। दिसंबर 2025 तक हर महीने एक जहाज नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। जुलाई 2023 में रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल-M जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी…
Read More