गुजरात के गांधीधाम में फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ज्वेलर की दुकान और घर पर छापेमारी की। इस दौरान 22.25 लाख रुपए नकद और आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया गया कि यह घटना 2 दिसंबर की है। आरोपियों ने शहर की ज्वेलरी शॉप राधिका ज्वैलर्स पर छापामारी की। इन्होंने खुद को ED की टीम बताया था। इस दौरान नकदी और जेवर चुरा लिए। ज्वेलर ने बाद में पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने जांच की। पता चला कि ED ने कोई छापामारी नहीं की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई। इसके बाद भरत मोरवाडिया…
Read More