सीहोर जिले के आष्टा में कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे पर लटका मिला। 8 दिन पहले 5 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने परमार के इंदौर और सीहोर स्थित चार ठिकानों पर छापा मारा था। परिवार का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर मनोज ने पत्नी सहित सुसाइड किया। सुसाइड नोट में मनोज ने लिखा कि राहुल गांधी जी आप हमारे बच्चों का ख्याल रखना। मनोज के बड़े बेटे जतिन ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात करवाई। राहुल ने फोन पर कहा- हम साथ हैं। आपके परिवार का ख्याल रखेंगे। दूसरी ओर बेटी जिया मौत से ठीक पहले वाली रात को याद करते हुए बोली कि सुसाइड से पहले पापा ने दो पल की खुशी का गाना गाया था। हमें उम्मीद नहीं थी कि ऐसा हो जाएगा। बेटे का कहना है कि हमारे खून में कांग्रेस है। क्या हुआ था मनोज और उनकी पत्नी की जिंदगी में सुसाइड से पहले…
Read More