अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने गुरुवार (2 जनवरी) को सूरत में विभिन्न समुदायों के नेताओं से मुलाकात की। वहीं आगामी महाकुंभ में भीड़ जुटाने के लिए AHP की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी मीडिया को दी। तोगड़िया ने कहा कि बहुसंख्यक हिंदुओं के लिए हम जरूरत पड़ने पर कानून और डंडे दोनों की मदद लेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में उन्होंने कहा कि एक बार आंख लाल हुई तो पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया। अगर हमने अभी आंखें लाल कर लीं तो बांग्लादेश चार हिस्सों में बंट जाएगा। बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए जिस तरह मैं शरमा रहा हूं…
Read More
