दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही I.N.D.I.A ब्लॉक की पार्टियां अलग-थलग नजर आ रही हैं। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को समर्थन करने के लिए शुक्रिया कहा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में AAP हमारी विरोधी है। केजरीवाल जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि उनकी पार्टी दोबारा चुनाव जीतेगी। इस बयान पर केजरीवाल ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का सीक्रेट गठबंधन उजागर हो गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। केजरीवाल ने कहा- सच्चाई बताने के लिए गहलोत जी को धन्यवाद केजरीवाल ने कहा- गहलोत जी…
Read More
