पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार (10 जनवरी) को ज्वेलर की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पैसों के लेनदेन को लेकर व्यक्ति अपने बेटे, साले और परिजनों के साथ मृतक की दुकान पर आया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। इसके बाद आरोपी घर गया और पिस्टल लेकर आया। यहां उसने दोबारा बहस की और गली में आकर ज्वेलर को गोली मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरनपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया। जिसमें गोली मारने के बाद आरोपी भागता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मरने वाला और आरोपी दोनों दोस्त
पुलिस के मुताबिक जसदीप सिंह चन्न और सिमरनपाल सिंह दोनों दोस्त थे। दोनों सुनार का काम करते थे। इनका एक-दूसरे के पास आना-जाना था। सिमरनपाल सिंह की टाहली वाला बाजार में जयपाल ज्वेलर के नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर को जसदीप सिंह अपने बेटे और परिजन को लेकर लेन-देन को लेकर सिमरनपाल सिंह की दुकान पर गया। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने के बाद जसदीप सिंह वहां से चला गया। 3 बजे वह फिर से सिमरनपाल सिंह की दुकान पर आया और उससे बहस करने लगा। दोनों बहस करते हुए दुकान के बाहर गली में आ गए। इसी दौरान जसदीप सिंह ने पिस्टल निकाली और सिमरनपाल सिंह के सिर पर गोली मार दी। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पुलिस ने आगे बताया कि गोली सिमरनपाल सिंह के सिर में लगी और वह गली में गिर गए। उसके बाद एक व्यक्ति ने आरोपी जसदीप सिंह चन्न को पकड़ लिया…
Read More