झारखंड के धनबाद में प्राइवेट स्कूल में करीब 100 छात्राओं की शर्ट्स उतरवाईं गईं। उन्हें बिना शर्ट ही घर भेजा गया। छात्राओं के परिजनों ने शनिवार को धनबाद कलेक्टर से मुलाकात कर स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। दरअसल, घटना 9 जनवरी की है। 11वीं और 10वीं की छात्राओं के फाइनल एग्जाम से पहले होने वाले प्री-बोर्ड के एग्जाम चल रहे थे। एग्जाम के आखिरी दिन ‘पेन डे’ पर छात्राओं ने एक-दूसरी शर्ट्स पर मैसेज लिखे। छात्राओं के ऐसा करने से स्कूल प्रिंसिपल नाराज हुईं। आरोप है कि उन्होंने करीब 100 छात्राओं की शर्ट्स उतरवाईं। उन्हें बिना शर्ट घर जाने दिया। छात्राएं केवल ब्लेजर में घर पहुंचीं। धनबाद कलेक्टर माधवी मिश्रा ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं…
Read More
