ग्वालियर में एक शख्स ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता हत्या के बाद 10 मिनट तक पिस्टल और कट्टा लहराता रहा है। घटना मंगलवार रात 8 बजे आदर्श नगर महाराजपुरा की है। चार दिन बाद 18 जनवरी को छात्रा की शादी होने वाली थी। पुलिस ने किसी तरह उस पर काबू पाया है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह और सीएसपी महाराजपुरा मौके पर हैं। हत्या के आरोपियों में युवती के चचेरे भाई का नाम भी शामिल है। दो दिन पहले ही युवती ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि मैं किसी दूसरे लड़के से प्यार करती हूं। वीडियो में ये कहा- घरवाले रोज मारते हैं…
Read More
ग्वालियर में शादी से 4 दिन पहले बेटी की हत्या:दो दिन पहले वीडियो जारी कर कहा था
