दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर रात कांग्रेस ने 5 कैंडिडेट की पांचवी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 2 SC कैंडिडेट के नाम हैं। अब तक पार्टी 68 नामों का ऐलान कर चुकी है। अब 2 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान बाकी है। बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। रोहिणी सीट से सुमेश गुप्ता को टिकट दिया गया है। पार्टी ने करोल बाग से राहुल धानक को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को मैदान में उतारा गया है। 14 जनवरी को कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी की थी। इसमें 16 नाम थे। गोकलपुर सीट से प्रत्याशी बदला गया। पहले यहां से प्रमोद कुमार जयंत को टिकट दी गई थी। उनकी जगह पार्टी ने ईश्वर बागरी को प्रत्याशी बनाया गया। मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में आए पूर्व विधायक धरम पाल लाकड़ा को टिकट दिया गया। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। कांग्रेस की चौथी लिस्ट…
Read More
दिल्ली चुनाव
