पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की किडनी 10 लाख रुपए में बेच दी। इसके बाद वह पूरे पैसे लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला ने बेटी की पढ़ाई के लिए पति से पैसे जुटाने को कहा। और उसे 10 लाख रुपए में किडनी बेचने पर मजबूर किया। पुलिस ने संकरैल निवासी पति की शिकायत पर जांच शुरू की है। पति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से किडनी बेचकर पैसे लाने का दबाव डाल रही थी। उसका कहना था कि इन पैसों से घर अच्छे से चलाएगी और 12 वर्षीय बेटी का अच्छे स्कूल में एडमिशन कराएगी। इसके बाद वह किडनी बेचने के लिए राजी हुआ और एक खरीदार के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया। पिछले महीने हुई सर्जरी के बाद पति पैसे घर ले आया। उसकी पत्नी ने जल्दी ठीक होने के लिए उस से आराम करने और बाहर न निकलने के लिए कहा। बैरकपुर में दूसरे आदमी के साथ मिली महिला
इसके बाद परिजनों ने दोस्तों और परिचितों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। महिला हावड़ा से दूर कोलकाता के उत्तरी उपनगर बैरकपुर में एक घर में मिली। इस घर में वह आदमी भी रह रहा था…
Read More
बंगाल में पति की किडनी ₹10 लाख में बेची:फिर महिला पूरे पैसे लेकर प्रेमी के साथ भागी, फेसबुक पर मिला थ
