हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 5 दिन से अपनी ही पार्टी, BJP की सरकार को मुश्किल में डाल रखा है। उनके टारगेट पर एक तरफ CM नायब सैनी हैं तो दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली हैं। CM को वह उड़नखटोले से उतरकर मंत्रियों–विधायकों से बात करने की नसीहत दे रहे हैं। सोमवार को उन्होंने सीधे CM के समर्थकों को गद्दार बताते हुए 17 फोटो जारी कर दिए। वहीं बड़ौली को गैंगरेप का आरोपी होने की वजह से इस्तीफे के लिए कह चुके हैं। नायब सैनी और अनिल विज के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। तब विज ने मंत्री रहते हुए सैनी के बतौर राज्यमंत्री अंबाला कैंट के रेस्ट हाउस में लगाए जा रहे जनता दरबार को बंद करा दिया था। सैनी के अंबाला जिला भाजपा का अध्यक्ष रहने के दौरान भी विज की उनसे ठनी रही। विज ने कॉलेज लाइफ में पॉलिटिक्स शुरू की थी। बैंक में नौकरी के वक्त भी वह पार्टी में सक्रिय रहे। वह भाजपा के उस वक्त के नेता हैं…
Read More
अनिल विज, जिन्होंने अपनी BJP सरकार मुश्किल में फंसाई:धरने के लिए दरी लेकर चलते थे; अपने एरिया में सैन
