केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के भाई अनमोल और कुछ अन्य शूटरों के खिलाफ अमेरिकी एजेंसियों को नया डोजियर भेजा है। उक्त डोजियर में एनआईए ने मुख्य रूप से पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर फायरिंग के मामले को रखा है। अमेरिका में भारतीय मूल के एफबीआई चीफ नॉमिनी काश पटेल के बाद यह पहला मौका है जब भारत ने अमेरिका को कोई दस्तावेज भेजा है जिसमें किसी गैंगस्टर का जिक्र है। ऐसे में उम्मीद है कि अनमोल को भारत लाया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका ने 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया था। अब भारत अनमोल बिश्नोई को डिपोर्ट करने की बात करने की तैयारी कर रहा है। डंकी लगाकर अमेरिका भागा था गैंगस्टर अनमोल मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई तब अमेरिका भागा था…
Read More