हरियाणा में जींद के जुलाना से ओलिंपियन रेसलर MLA विनेश फोगाट कांग्रेसी दिग्गजों के कार्यक्रम में गैरहाजिरी से चर्चा में आ गई है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के 2 सांसद, दीपेंद्र हुड्‌डा और सतपाल ब्रह्मचारी आए हुए थे। यह कार्यक्रम विनेश फोगाट के जुलाना विधानसभा क्षेत्र में ही था। जिसमें विनेश को विशेष आमंत्रित अतिथि बनाया गया था। चूंकि जींद जिले की 5 विधानसभा सीटों में विनेश कांग्रेस की इकलौती विधायक हैं। ऐसे में उनके कार्यक्रम में न आना कांग्रेसियों को भी अखर रहा है। हालांकि कार्यक्रम में न आने को लेकर विनेश फोगाट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। महिला महाविद्यालय में रखा था कार्यक्रम
12 फरवरी को जुलाना में पंडित घासीराम कन्या गुरुकुल महिला महाविद्यालय में गुरुकुल के संस्थापक स्व…
Read More