हरियाणा के चरखी दादरी में 9 फरवरी की रात हरियाणवी सिंगर और डांसर रेनू श्योराण पर हुए हमले की CCTV फुटेज सामने आई है। जिसमें रेनू श्योरान की कार खड़ी दिखाई दे रही है। एक व्यक्ति सफेद रंग की शर्ट पहने युवक को कार के पास जाने से रोक रहा है। युवक हाथ में पत्थर लिए हुए कार के पास जाता है और रेनू को गेट खोलने को कहता है। पीछे काले रंग की जैकेट पहना युवक जबरदस्ती जोर से गेट खोलने की कोशिश करता है। इसके बार रेनू कार को भगा लेती है। युवक पत्थर से कार के शीशे पर कई बार वार करता है। घटना के बाद रेनू श्योराण खुद कैमरे के सामने आईं। उन्होंने बताया- मैं प्रोग्राम कर लौट रही थी। गांव के ही कुछ लोगों ने मेरी कार के सामने 2 गाड़ी अड़ा दी। उन्होंने शराब पी हुई थी। मैंने हॉर्न बजाए तो उन्होंने गाड़ी नहीं हटाई। इसके बाद मैंने पुलिस को फोन किया। उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। रेनू श्योराण ने बाढड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था। रेनू ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसके एक लाख रुपए और सोने की चेन छीनकर ले गए थे। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है रेनू श्योराण की शिकायत की 3 अहम बातें…
Read More