दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 जुलाई को राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की हालात की जांच के लिए एक नई FIR दर्ज की है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक सूत्रों का दावा है कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हिंसा के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी। उकसाने वालों की पहचान की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि क्या यह पहले से रची गई सोची-समझी साजिश थी। सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के प्रदर्शनों से जुड़े 17 FIR रद्द कर दी थीं। कोर्ट ने इन्हीं घटनाओं से जुड़ी दूसरे राज्यों में दर्ज FIR पर भी कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस बोली- CJP का संसद मार्च गैरकानूनी था दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि 20 जुलाई का संसद मार्च गैरकानूनी था। इसकी परमिशन नहीं थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कई हिस्ट्रीशीटर भी आ गए थे। पुलिस ने बताया कि संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े और पुलिस से मारपीट की…
Read More
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिंसा की जांच दोबारा होगी:क्राइम ब्रांच ने नई FIR दर्ज की; सुप्रीम कोर्ट के निर्देश 17 FIR रद्द हुई थीं
