दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राउज आईएएस स्टडी सर्किल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश के दौरान पानी भरने से 3 छात्रों के मौत के बाद सर्वे किया गया है। इसमें दिल्ली के कुछ कोचिंग सेंटरों को छोड़कर ज्यादातर में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई है। दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट को ज्यादातर कोचिंग सेंटरों में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले हैं। ऐसे में करोल बाग और मुखर्जी नगर के 461 कोचिंग सेंटर सुरक्षा ऑडिट में फेल हो गए हैं। इनमें छोटे-बड़े सभी तरह के कोचिंग सेंटर शामिल हैं। फायर डिपार्टमेंट ने इन 461 कोचिंग सेंटरों को नोटिस भेजा है। 27 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राउ IAS कोचिंग के बेसमेंट में स्थित लाइब्रेरी में पानी भरने से 3 स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही दिल्ली के कोचिंगों की जांच कराने की मांग उठी थी। फायर डिपार्टमेंट के अलावा कोर्ट के आदेश पर विभिन्न एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटरों का सर्वे किया और नोटिस जारी कर भवन नियमों का पालन करने को लेकर निर्देश भी जारी किए। अगले महीने तक पूरे दिल्ली में सर्वे पूरा होगा
करोल बाग और मुखर्जी नगर के अलावा दिल्ली के अन्य इलाकों में चलने वाले कोचिंग सेंटरों में भी सर्वे हो रहा है…
Read More
IAS कोचिंग हादसे के बाद फायर डिपार्टमेंट का सर्वे:दिल्ली के 461 कोचिंग सेंटर सुरक्षा ऑडिट में फेल; इनमें आग से निपटने के इंतजाम नहीं, नोटिस भेजा गया
