नॉर्थ ईस्ट के सबसे पुराने विद्रोही दलों में से एक यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट पाम्बेई (UNLF-P) के 34 कैडरों ने असम राइफल्स के सामने शुक्रवार (17 मई) को सरेंडर कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी 34 विद्रोही म्यांमार से मणिपुर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान असम राइफल्स ने इन्हें रोका। जवानों पर हमला करने की जगह इन्होंने हथियार डाल दिए। ऑटोमैटिक हथियारों से लैस इन विद्रोहियों की इनके म्यांमार के प्रतिद्वंद्वियों से गोलीबारी चल रही थी। इसी गोलीबारी से बचने के लिए विद्रोहियों ने मणिपुर में घुसने की कोशिश की थी। सरेंडर के बाद असम राइफल्स ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे सभी विद्रोहियों को टेंग्नौपाल पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद इन्हें इंफाल भेज दिया गया है। फिलहाल विद्रोहियों को इंफाल में कहा रखा गया है…
Read More