पहलगाम आतंकी हमले पर NCP (शरद पवार) के नेता अनिल देशमुख ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि पहलगाम आतंकी हमले के आतंकवादियों ने पीड़ितों को गोली मारने से पहले उनका धर्म पूछा था या नहीं।’ उन्होंने कहा कि इस सच्चाई केवल जांच से पता चल सकेगी। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार आतंकियों के किए नरसंहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। सिंधु समझौता स्थगित किया गया है। सरकार ने बहुत अच्छे कदम उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि हमला बॉर्डर से 200 KM दूर हुआ। आतंकवादी वहां कैसे पहुंचे…
Read More