अरुणाचल प्रदेश की लोअर दिबांग घाटी में 11 जुलाई को असम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद रोइंग कस्बे में कर्फ्यू लगाया गया है। युवक पर हॉस्टल में रह रहीं नाबालिग लड़कियों के रेप और यौन शोषण का आरोप था। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जब बात इलाके में फैली तो सैकड़ों लोगों की भीड़ थाने गई। युवक को बाहर घसीटकर लाई और पुलिसकर्मियों के सामने ही पीटा। पुलिस गंभीर घायल आरोपी रियाज उल कुरीम को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां दोबारा उसे पीटा गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। कुरीम बोंगाईगांव का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रावास के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। आरोप है कि उसने छात्रावास में नाबालिग लड़कियों के साथ गलत काम किया। लड़कियों की तबीयत बिगड़ने पर मामले का खुलासा हुआ। 6-9 साल की 8 लड़कियों का मेडिकल कराया गया है। छात्रावास की खिड़कियों में ग्रिल नहीं…
Read More