जबलपुर के पास हीरापुर बेका गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दिन (15 फरवरी) विवाद खड़ा हो गया। कथा वाचक उत्तम स्वामी के कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं से बदसलूकी और मंच से पानी फेंकने के आरोप लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। बता दें कि उत्तम स्वामी दुष्कर्म के आरोपों से घिरे हैं। जानकारी के मुताबिक 9 से 15 फरवरी तक गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। रविवार को समापन कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच के पास भीड़ बढ़ गई। सामने आए वीडियो में कुछ लोग महिलाओं को धक्का देते और मंच से पानी फेंकते दिखाई दे रहे हैं। महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। कुछ महिलाओं ने मंच के पास हुए व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है…
Read More