हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- PM नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए। पीएम ने 1500 करोड़ रुपए का स्पेशल पैकेज हिमाचल को देने की घोषणा की। मगर अब तक एक रुपया भी हिमाचल प्रदेश को नहीं मिला। फाइनेंशिल हिमाचल का गला घोंटने का प्रयास हो रहा। चौहान ने कहा- हिमाचल की 75 लाख जनता आज भी PM मोदी के स्पेशल पैकेज का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा- 2023 में भी हिमाचल में 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान आपदा से हुआ। केंद्रीय टीम ने भी 9 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का आकलन किया और केंद्र ने 2006 करोड़ रुपए मंजूर किया। यह पैसा भी अब जाकर मिल रहा है। चौहान ने कहा- दिसंबर 2025 में भी 602 करोड़ रुपए 2023 की आपदा के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा- केंद्र को जो भी सहायता देनी है…
Read More
उद्योग मंत्री बोले
