आप 24 घंटे पहले ऑर्डर दो….खरगोश का शिकार कर के ला देंगे….दिन में 3-4 का शिकार तो कर ही लेते हैं। होम डिलीवरी भी कर देते हैं।’ कैमरे पर बेखौफ होकर राजस्थान में संरक्षित जानवर जंगली खरगोश के शिकार का सच कबूलते ये शिकारी हैं। ऑर्डर मिलते ही ये गुलेल से अचूक निशाना लगाकर बेजुबान जंगली खरगोशों को मौत के घाट उतार देते हैं और फिर उन्हें हजार से दो हजार रुपए में बेच देते हैं। इस जानवर के शिकार के पीछे कई भ्रांतियां भी हैं। शिकारियों ने दावा किया कि खरगोश के खून से अस्थमा जैसी बीमारी ठीक होती है। इसी के चलते इनकी डिमांड ज्यादा रहती है। प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल के एक्सपर्ट डॉक्टर ऐसे दावों को गलत बताते हैं। उनका कहना है कि किसी भी जानवर के खून से बीमारी ठीक होना असंभव है। दैनिक भास्कर टीम कई दिनों की पड़ताल के बाद इन शिकारियों तक पहुंची। गुपचुप तरीके से पूरी बात को रिकॉर्ड किया। पढ़िए- संडे बिग स्टोरी…
Read More