भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर 1,200 किलोमीटर चौड़े और 200 किलोमीटर गहरे क्षेत्र में सटीक हमले किए। इससे साबित हुआ कि वायुसेना की पहुंच से कोई भी लक्ष्य बाहर नहीं है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को यह बात कही। PTI को दिए एक इंटरव्यू में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने वायुसेना की क्षमता-केंद्रित रणनीति को सही साबित किया है। इस अभियान ने एक बार फिर दिखाया कि देश की सुरक्षा में वायु शक्ति की निर्णायक भूमिका है। ऑपरेशन के लिहाज से एक सबक साफ है कि हमें हमेशा कई विकल्प अपने पास रखने चाहिए और दुश्मन की रणनीति बदलने पर तेजी से खुद को उसके मुताबिक ढालने में सक्षम होना चाहिए। खबर लगातार अपडेट हो रही है……
Read More
ऑपरेशन सिंदूर में वायुसेना की ताकत साबित हुई:एयर चीफ मार्शल सिंह बोले
