दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में हुई फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम बंधु मान सिंह सेखों है, जो गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सेखों के भारत में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने कनाडा में हुई फायरिंग की साजिश रची और शूटरों से लेकर लॉजिस्टिक सपोर्ट तक की व्यवस्था संभाली। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से PX-3 हाई-एंड पिस्टल (मेड इन चाइना) बरामद की है…
Read More
कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:चाइनीज पिस्टल, जिंदा कारतूस बरामद; कनाडा
