कारगिल में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार (25) की पार्थिव देह आज दोपहर तक पैतृक गांव पहुंचेगी। थुरल के पैतृक गांव हलूं में शहीद नवीन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव देह को घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बता दें कि नवीन कुमार भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर राइफल यूनिट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कारगिल के द्रास सेक्टर में ड्यूटी के दौरान 20 मई की रात को लैंडस्लाइड की चपेट में आने से वह शहीद हो गए। 2 साल पहले ही वह अग्निवीर योजना में भर्ती हुए थे। सेना में हवलदार थे पिता…
Read More
कारगिल में शहीद अग्निवीर का अंतिम संस्कार आज:विधवा मां का इकलौता सहारा छिना, फोन पर कहा था
