असम के 12 लाख की आबादी वाले स्वायत्तशासी कार्बी आंगलोंग में इस समय आप किसी से भी बात करेंगे, तो शायद जवाब न मिले, क्योंकि हिंसा का खौफ लोगों के दिल और दिमाग में बैठ गया है। घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं। बाजार बंद हैं। मोबाइल डेटा सर्विस बंद है। 22-23 दिसंबर को यहां स्थानीय कार्बी आदिवासी और ‘बाहरी’ लोगों के बीच हुई हिंसा में 2 की मौत हो गई थी। 60 पुलिसकर्मियों समेत 150 से ज्यादा घायल हैं। इनमें एक दिव्यांग सूरज डे को भीड़ ने जिंदा जला दिया था। भास्कर टीम गुरुवार को जब वेस्ट कार्बी आंगलोंग के खेरोनी घाट पहुंची…
Read More
कार्बी आंगलोंग हिंसा-11 हजार लोग घरों में कैद, बाजार बंद:सेना समेत 700 जवानों का 12 गांवों में फ्लैग मार्च, खौफ में हजारों बाहरी
